लाइव न्यूज़ :

जम्मू में विद्यार्थियों ने क्लस्टर विश्वविद्यालय में अधिक सीटों की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:24 IST

Open in App

जम्मू, 29 सितंबर कुछ छात्र संगठनों ने बुधवार को क्लस्टर यूनिवर्सिटी, जम्मू के सभी घटक कॉलेजों में अंतर-स्नातक सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के विरूद्ध अलग अलग प्रदर्शन किया।

विभिन्न स्थानों पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं समेत प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया ।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के गांधीनगर में प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का एक समूह सरकारी महिला महाविद्यालय से बाहर आया और उसने सभी घटक कॉलेजों में सीटें बढ़ाने एवं अवसंरचना सुधार की अपनी मांग के समर्थन में सड़क जाम करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को वहां बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर कॉलेज में वापस भेज दिया।

एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, ‘‘ हम उन विद्यार्थियों की शिकायतों को सामने लाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं जिन्हें पिछली कक्षा में 80-90 फीसद अंक लाने के बाद क्लस्टर यूनिवर्सिटी द्वारा सामान्य श्रेणी में प्रवेश देने से मना कर दिया गया। ’’

उसने कहा कि क्लस्टर यूनिवर्सिटी को जम्मू विश्वविद्यालय की भांति तत्काल प्रवेश सीटें बढ़ानी चाहिए ताकि अधिक विद्यार्थियों को दाखिला मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?