लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से लड़ने के लिए एकजुट हुई दुनिया, छात्र कर रहे हैं प्रार्थना

By भाषा | Updated: April 8, 2020 20:20 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसी स्थिति में जहां एक ओर इसका एंटीडोट अभी तक तैयार नहीं हो पाया है तो वहीं पूरी दुनिया के छात्र कोविड-19 (COVID-19) को हराने के लिए वैश्विक प्रार्थना कर रहे हैं, जबकि इस अवधि में की गई प्रार्थनाओं से निकलने वाली तरंगों के प्रभाव का अध्ययन प्रिंसटन विश्वविद्यालय कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के विभिन्न विश्वविद्यालय तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने छात्रों के इस पहल में शामिल होने के ​लिये कॉलेजों एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों को परामर्श भेजा है।भारतीय योग संगठन भारत में शीर्ष योग संस्थानों की स्वनियामक इकाई है, जिसके चेयरमैन योग गुरू बाबा रामदेव हैं।

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनिया भर में संक्रमित लोगों और उनके इलाज में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पूरी दुनिया के छात्र वैश्विक प्रार्थना कर रहे हैं और अमेरिका का प्रिंसटन विश्वविद्यालय इस अवधि में ऐसी प्रार्थनाओं से निकलने वाली तरंगों के प्रभाव का अध्ययन कर रहा है। भारतीय योग संगठन ने सोमवार को इन प्रार्थनाओं की शुरुआत की। ये प्रार्थनाएं भारतीय समयानुसार या तो सुबह आठ बजे या फिर शाम छह बजे की जा सकती हैं। 

पूरी दुनिया के विश्वविद्यालय के छात्र 'टुगेदर वी कैन' तथा 'सिंक्रोनाइज्डग्लोबलप्रेयर हैश टैग' के साथ इसकी तस्वीरें, वीडियो आदि एक दूसरे से साझा कर रहे हैं। भारतीय योग संगठन आईवाईए के अनुसार वैश्विक चेतना ​अभियान में शामिल अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय का एक समूह इस अवधि के दौरान तरंगों के बदलाव का अध्ययन करेगा। ऑस्ट्रेलिया में जब आग लगी थी और देश इस आग से प्रभावित हो रहा था, तब वहां के छात्र समूहों ने इसी प्रकार की प्रार्थना की थी। 

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने छात्रों के इस पहल में शामिल होने के ​लिये कॉलेजों एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों को परामर्श भेजा है। भारतीय योग संगठन भारत में शीर्ष योग संस्थानों की स्वनियामक इकाई है। योग गुरू बाबा रामदेव इस संगठन के चेयरमैन हैं और पहले योग विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एच आर नागेंद्र इसके अध्यक्ष हैं। नागेंद्र ने बताया, यह पूरी तरह आईवाईए की पहल है, जिसमें हम विभिन्न धर्मों की सभी परंपराओं एवं समूहों को शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। 

वैश्विक प्रार्थना का प्रोटोकाल बेहद सामान्य है और इसे कोई भी कर सकता है। नागेन्द्र ने परामर्श में बताया,'इस प्रोटोकाल में हम पहले पांच सेकेंड ब्राह्मरी उच्चारण करेंगे, 10 सेकेंड धीमी आवाज में गुनगुनाने जैसी आवाज निकालेंगे। इसके बाद हम हाथ ऊपर उठाकर नौ बार पूरी ताकत के साथ कहेंगे 'अपनी सामूहिक शांति शक्ति के साथ हम कोविड-19 (COVID-19) पर विजय हासिल करेंगे।' नौंवें दौर के बाद हम तालियां बजाएंगे और शांति शांति के उच्चारण के साथ प्रार्थना समाप्त होगी।'

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकादिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया