लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के विद्यालय में जातिगत विवाद के बाद छात्रों ने पहली बार मध्याह्न भोजन खाया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:13 IST

Open in App

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक माध्यमिक विद्यालय में जातिगत विवाद खड़ा होने के बाद सोमवार को पहली बार छठी से आठवीं कक्षा तक के सभी 66 विद्यार्थियों ने एक बावर्ची द्वारा बनाया गया मध्याह्न भोजन खा लिया।

विवाद को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को सभी बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक कर आम सहमति बनाई थी।

चंपावत के जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि विवाद शुरू होने के बाद पहली बार छठी से आठवीं तक की कक्षा में पढ़ने वाले विद्यालय के सभी 66 छात्रों ने एक साथ मध्याह्न भोजन किया।

दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को विद्यालय फिर से खुला।

यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब अगड़ी जाति के छात्रों ने 13 दिसंबर को विद्यालय में एक दलित 'भोजनमाता' (बावर्ची) द्वारा पकाए गए मध्याह्न भोजन को लेने से इनकार कर दिया था। इस घटना के बाद दलित महिला की जगह अगड़ी जाति की महिला को काम पर रखा गया, लेकिन विद्यालय के दलित छात्रों ने इसके जवाब में 23 दिसंबर को अगड़ी जाति की महिला द्वारा बनाया गया भोजन खाने से इनकार दिया, जिसके बाद जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

जिला शिक्षा अधिकारियों ने दलित 'भोजनमाता' को बर्खास्त करने के लिए प्रक्रियात्मक खामियों को आधार बनाया था।

जिलाधिकारी ने कहा, ''तीन सदस्यीय जांच कमेटी की जांच पूरी होने तक सभी अभिभावक अपने बच्चों को मध्याह्न भोजन देने पर राजी हो गए हैं।''

उन्होंने कहा कि सोमवार को छात्रों ने मध्याह्न भोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे