लाइव न्यूज़ :

सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए खाना लेकर पहुंचे छात्र

By भाषा | Updated: December 2, 2020 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गत सात दिन से दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन् कर रहे किसानों के लिए बुधवार को हरियाणा के सोनीपत जिले से करीब 20 किशोर झोले में खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचे।

खाने-पीने का सामान लाने वालों में अधिकतर स्कूली छात्र थे। इनमें 14 वर्षीय रोहित धांडी भी शामिल था जो 10 वीं कक्षा में पढ़ता है और दो ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के बाद सिंघु बॉर्डर प्रदर्शन कर रहे किसानों को खाना पहुंचाने के लिए आया।

उसने कहा, ‘‘हम सभी किसान परिवार से आते हैं और इसलिए उनकी भावनाओं को समझते हैं। हम प्रदर्शनकारियों को बांटने के लिए खाने का सामान लेकर पहुंचे हैं।’’

अन्य किशोर 14 वर्षीय अंकुश सरोहा ने कहा, ‘‘हमारे पास लस्सी, रोटी, सब्जी, मिठाईयां, पुरी, फल, पानी आदि है। यह पहला दिन है जब हम आए हैं और आगे भी आना चाहते हैं।’’

दवा की दुकान चलाने वाले 20 वर्षीय संदीप दहिया ने कहा कि उनका परिवार भी प्रदर्शन का समर्थन कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने परिवारों से अनुमति ली और वे बहुत सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने हमसे नहीं पूछा क्यों यह कर रहे हो बल्कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के लिए खाने के पैकेट तैयार करने में मदद की। हम यहां जरूरी सामान बांट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?