लाइव न्यूज़ :

खेती बचाओ संघर्ष में किसानों के साथ खड़े हों छात्र और युवा : राम गोविन्द चौधरी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 13:03 IST

Open in App

लखनऊ, 28 नवंबर उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की सरकार की जमकर आलोचना की और किसानों के आंदोलन में छात्रों और युवाओं से साथ देने की अपील की है।

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि अपनी पीड़ा कहने के लिए दिल्ली आ रहे किसानों के साथ सरकार का पशुवत व्यवहार लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

उन्होंने शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, कवियों, छात्रों, नौजवानों, कर्मचारियों, मजदूरों, बेरोजगारों और गैर कॉरपोरेट व्यवसासियों से कहा है कि वे इस लड़ाई में किसानों की मदद करने के लिए आगे आएं, नहीं तो यह सरकार खेती-बारी के साथ ही देश को भी निगल जाएगी।

चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार धीरे-धीरे देश का सर्वस्व अडानी, अंबानी जैसे कॉरपोरेट घरानों को सौंप रही है और इसी क्रम में वह एक काला कानून बनाकर खेती को भी देसी-विदेशी कॉरपोरेट घरानों को देने पर आमादा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के इस काले कानून से खेती बारी को बचाने की गुहार करने के लिए किसान दिल्ली आ रहा है और चीन के प्रधानमंत्री को बुलाकर झूला झुलाने वाली अडानी और अंबानी जैसों की सरकार उनके साथ दुश्मन जैसा व्यवहार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए