लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में मार्च के लिए मंडी हाउस में जमा हुए छात्र, कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मार्च के लिए बुधवार को यहां मंडी हाउस में कई छात्र एवं महिला संगठनों के कार्यकर्ता और अन्य लोग जमा हुए।

आईसा, एसएफआई, एआईएसएफ, डीएसएफ, एनएसयूआई, सीवाईएसएस, एआईपीडब्ल्यूए और एआईसीसीटीयू के कार्यकर्ता पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर जंतर मंतर तक किसानों के लिए ‘सिटिजन मार्च’ को लेकर मंडी हाउस में एकत्र हुए।

हालांकि, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे मार्च को जंतर मंतर की तरफ जाने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि इलाके में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। मंडी हाउस के पास की सड़कें बंद हैं और इससे यातायात प्रभावित हुआ है।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई हफ्ते से हजारों किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर