लाइव न्यूज़ :

छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर लगाया 'वन्देमातरम' कहने पर उत्पीड़न का आरोप, जांच शुरू

By भाषा | Updated: October 7, 2018 17:35 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर विद्यालय में ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वन्देमातरम’ बोलने पर उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने स्कूल प्रशासन पर विद्यालय में ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वन्देमातरम’ बोलने पर उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है।

बिल्थरा रोड कस्बे में स्थित गांधी मुहम्मद अली मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्रों ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि उनके विद्यालय में ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्देमातरम’ बोलने पर पाबंदी है। छात्रों का दावा है कि जो भी छात्र इनका उच्चारण करता है उसको अनुत्तीर्ण करने की धमकी दी जाती है। 

छात्रों का कहना है कि स्कूल के कुछ शिक्षक ‘भारत माता की जय‘ और ‘वन्देमातरम’ कहने पर छात्रों को मारते-पीटते हैं।

हालांकि विद्यालय के प्रधानाचार्य माजिद नासिर ने छात्रों के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उनके संज्ञान में कभी ऐसा कोई मामला नहीं आया। उन्होंने आश्चर्य जताया कि बच्चों ने ऐसे किसी मामले के बारे में उन्हें बताने के बजाय मीडिया को यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि स्कूल में भारत माता की जय बोलने और वन्देमातरम बोलने पर कोई पाबंदी नहीं है। विद्यालय के प्रति दुर्भावनावश दुष्प्रचार किया जा रहा है। उनका स्कूल हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का पैरोकार रहा है।

नासिर ने कहा कि इस मामले में वायरल हुए वीडियो में जिस कक्षा आठ के छात्र को मारने-पीटने की बात कही जा रही है, वह दरअसल कक्षा 12 में पढ़ता है। चार साल पहले अगर उसके साथ ऐसी कोई घटना हुई थी, तो उसने तब शिकायत क्यों नहीं की।

इस बीच, जिलाधिकारी भवानी सिंह खँगारौत के निर्देश पर कल जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय तथा उप जिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने विद्यालय का दौरा कर जांच की। पांडेय ने बताया कि वह जांच के बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते। जांच पूरी होने के बाद इस मसले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह