लाइव न्यूज़ :

18 साल के अधिक उम्र के छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जायेगा : मनोज सिन्हा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:34 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 सितंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों को दोबारा खोले जाने के लिये 18 साल से अधिक उम्र के छात्रों के कोविड-19 टीकाकरण के लिये विशेष अभियान चलाया जायेगा ।

एक कार्यक्रम के इतर सिन्हा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अधिकतर शिक्षकों को पहले ही कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 18 साल से अधिक उम्र के छात्रों, प्राध्यापकों व शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने का प्रयास कर रहे हैं, क्योकि हमारा लक्ष्य शैक्षिक संस्थानों को दोबारा शुरू करने का है।’’

सिन्हा ने कहा कि अधिकतर अध्यापकों का टीकाकरण पहले ही किया जा चुका है, इसलिये 18 साल से अधिक उम्र के छात्रों के टीकाकरण के लिये विशेष अभियान चलाया जायेगा ।

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘सब ठीक है ।’’ उन्होंने आगे और कोई जानकारी नहीं दी।

इससे पहले सिन्हा ने एक पुस्तक का विमोचन किया । यह पुस्तक राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की ओर से जारी की गयी है । इसका नाम ‘एनालिसिस ऑफ एक्रेडेशन रिपोर्ट ऑफ यूनियन टेरिटरीज ऑफ जम्मू कश्मीर एंड लद्दाख’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?