लाइव न्यूज़ :

डीयू के भविष्य में खुलने वाले कॉलेज का नाम सावरकर के नाम पर रखने का छात्र संगठनों ने किया विरोध

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने भविष्य में खुलने वाले कॉलेजों में से एक का नाम हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर के नाम पर रखने के दिल्ली विश्वविद्यालय के एक फैसले का सोमवार को विरोध किया और कहा कि यह ‘‘इतिहास को तोड़ने मरोड़ने का एक प्रयास है।’’

कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई ने निर्णय वापस नहीं लेने पर ‘‘विश्वविद्यालय का कामकाज रोकने’’ की चेतावनी दी।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति ने खुलने वाले कॉलेजों और केंद्रों के नाम सावरकर और भाजपा नेता दिवंगत सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का फैसला किया है।

माकपा की छात्र शाखा एसएफआई ने कहा, ‘‘दिल्ली विश्वविद्यालय ने हाल ही में एक कार्यकारी बैठक में भविष्य में खुलने वाले कॉलेजों का नाम सावरकर के नाम पर रखने पर चर्चा की। यह इतिहास को तोड़ने- मरोड़ने का एक प्रयास है।’’

उसने कहा, ‘‘भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नुकसान पहुंचाना’’ देश के लिए सावरकर का योगदान था।’’

उसने कहा, ‘‘एसएफआई, डीयू के कॉलेज का नाम सावरकर के नाम पर रखने के इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध करता है और छात्र समुदाय के सामने अपनी विफलताओं और विश्वासघात को छिपाने के लिए आरएसएस-भाजपा के पाखंड और राष्ट्रवाद की उनकी झूठी बयानबाजी को उजागर करना जारी रखेगा।’’

एनएसयूआई की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष कुणाल सहरावत ने कहा कि अगर फैसला वापस नहीं लिया गया तो छात्रसंघ चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने बयान में कहा, ‘‘मैं दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को खुली चेतावनी देता हूं कि अगर वे माफीवीर सावरकर के नाम पर कॉलेज खोलने का फैसला वापस नहीं लेते हैं तो एनएसयूआई चुप नहीं बैठेगा।’’

डीयू की अकादमिक परिषद ने गत अगस्त में हुई अपनी बैठक में फैसला किया था कि भविष्य में खुलने वाले कॉलेजों का नाम सावरकर, स्वराज, स्वामी विवेकानंद और सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा जा सकता है।

परिषद ने अटल बिहारी वाजपेयी, सावित्री बाई फुले, अरुण जेटली, चौधरी ब्रह्म प्रकाश और सी डी देशमुख के नामों का भी सुझाव दिया। इसने विश्वविद्यालय के कुलपति को नामों को अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?