लाइव न्यूज़ :

कट्टा खरीदने के लिए छात्र का अपहरण, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 27, 2021 15:16 IST

Open in App

बिलासपुर, 27 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवकों द्वारा कट्टा खरीदने के लिए 15 वर्षीय छात्र का कथित अपहरण करने का मामला सामने आया। हालांकि, पुलिस अपहरण के तीन घंटे के भीतर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर छात्र को बरामद करने में सफल रही और मामले में एक नाबालिग सहित सात लोगों को पकड़ा है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में नवीं कक्षा के एक छात्र का अपहरण और फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने राममंगल यादव (19 वर्ष), सुरेन्द्र रजक उर्फ़ माली (23 वर्ष), धनश्याम यादव (19 वर्ष), जगदीश पटेल (21 वर्ष), कान्हा शर्मा (24 वर्ष) और सोमराज पटेल (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने बताया कि शहर के करीब तखतपुर थाना के थानेदार को मंगलवार की शाम छात्र के ​परिजनों ने सूचना दी थी कि छात्र ट्यूशन के बाद अभी तक घर नहीं लौटा है। बाद में जानकारी मिली कि छात्र की मां को एक अनजान नंबर से फोन आया है जिसमें आरोपियों ने छात्र का अपहरण होने और उसके सकुशल वापसी के एवज में 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की है। आरोपियों ने छात्र की मां को धमकी दी थी कि फिरौती की रकम नहीं मिलने पर उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी।

डांगी ने बताया कि छात्र के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने छात्र और आरोपियों की तलाश के लिए दल का गठन किया तथा क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। साथ ही छात्र की मां को आए फोन कॉल भी जांच की गई। कुछ देर बाद पुलिस को दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सकरी क्षेत्र के सैदा गांव के एक खंडहरनुमा मकान से अपहृत छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं अपहृत छात्र के साथ मौजूद अन्य पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो आरोपी छात्र के गांव के हैं तथा अन्य बिलासपुर और मुंगेली शहर से हैं। जब अपहरकर्ताओं से पूछताछ की गई तब उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपराध की दुनिया में कदम रखने के लिए कट्टा खरीदने की योजना बनाई थी। कट्टे के पैसे के लिए उन्होंने छात्र का अपहरण कर फिरौती की मांग की थी।

डांगी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है