लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फोन फटने से छात्र घायल

By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:21 IST

Open in App

सतना (मप्र), 17 दिसंबर मध्य प्रदेश के सतना जिले में ऑनलाइन कक्षा के दौरान मोबाइल फोन फटने से 15 वर्षीय छात्र घायल हो गया।

नागौद पुलिस थाने के निरीक्षक आरपी मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि यह घटना सतना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर चंदकुइया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को हुई।

उन्होंने कहा कि कक्षा आठवीं का छात्र रामप्रकाश भदौरिया अपने घर से ऑनलाइन कक्षा में शामिल हुआ था और इसी दौरान फोन फट गया,जिससे उसके जबड़े में चोटें आई हैं।

मिश्रा ने कहा कि छात्र को तुरंत सतना जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई तब वह अपने घर पर अकेला था और उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए थे,लेकिन धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि रामप्रकाश के पड़ोसी उसकी मदद के लिए दौड़ते हुए पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos