लाइव न्यूज़ :

झांसी में गोली लगने से घायल छात्र की मौत

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:31 IST

Open in App

झांसी (उप्र), 20 फ़रवरी स्थानीय बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में कक्षा में हुई गोलीवारी में घायल छात्र की शनिवार को उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गयी।

वहीं पुलिस ने इस घटना के आरोपी मंथन सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि शुक्रवार की दोपहर बुंदेलखंड महाविद्यालय में परास्नातक के एक छात्र मंथन सिंह ने अपने ही सहपाठियों हुकमेंद्र (22) तथा कृतिका त्रिपाठी (20) को गोली मार दी थी जिसमें कृतिका की मौत हो गई तथा गंभीर रूप से घायल हुकमेंद्र को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया था।

कुमार ने बताया कि आज उपचार के दौरान हुकमेंद्र की भी मौत हो गई। इस घटना में आरोपी मंथन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि उपरोक्त तीनों छात्र-छात्राएं मित्र थे लेकिन पिछले दिनों कृतिका और मंथन के बीच कुछ मतभेद हो गया था जिसकी वजह वह हुकमेंद्र को मानता था।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा संजय सिंह ने आरोपी के खिलाफ थाना सीपरी बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO