लाइव न्यूज़ :

बीएचयू में छात्र समूहों ने दिया धरना, कक्षाएं फिर हुईं बाधित

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:06 IST

मुस्लिम प्राध्यापक की नियुक्ति के बाद सोमवार को छात्रों ने संस्कृत विद्या धर्म संकाय के समक्ष धरना दिया । धरना देने वालों में अधिकतर छात्र विद्यार्थी परिषद के हैं । विश्वविद्यालय ने इस नियुक्ति का समर्थन किया है । 

Open in App
ठळक मुद्देबनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में एक मुस्लिम प्राध्यापक की भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समूह ने सोमवार को फिर से धरना दियाविश्वविद्यालय के अधिकारियों ने नियुक्ति में हुई ‘‘अनियमितता’’ को ठीक नहीं किया है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में एक मुस्लिम प्राध्यापक की भर्ती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समूह ने सोमवार को फिर से धरना दिया और कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने नियुक्ति में हुई ‘‘अनियमितता’’ को ठीक नहीं किया है।

सोमवार को दिन में दिये गए इस धरने के कारण विभाग में कक्षायें फिर से बाधित हुईं । छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने संस्कृत के विभागाध्यक्ष के इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया था कि उनकी मांगों पर दस दिन के भीतर उन्हें जवाब मिल जाएगा ।

छात्र समूह ने दावा किया था कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एक मुस्लिम शिक्षक संस्कृत नहीं पढ़ा सकता । छात्रों के इस रूख का विवि के अधिकारियों, अन्य छात्रों एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विरोध किया था । विश्वविद्यालय में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में एक मुस्लिम प्राध्यापक फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्रों ने करीब एक महीने तक धरना दिया था और प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया था ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेता चक्रपाणि ओझा ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी छात्रों को दस दिन की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद अब तक कोई जवाब नहीं मिला है । मुस्लिम प्राध्यापक की नियुक्ति के बाद सोमवार को छात्रों ने संस्कृत विद्या धर्म संकाय के समक्ष धरना दिया । धरना देने वालों में अधिकतर छात्र विद्यार्थी परिषद के हैं । विश्वविद्यालय ने इस नियुक्ति का समर्थन किया है । 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे