लाइव न्यूज़ :

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज  

By भाषा | Updated: February 24, 2021 12:40 IST

Open in App

गोण्डा (उत्तर प्रदेश) 24 फरवरी गोण्डा जिले के मनकापुर क्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि मनकापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय छात्रा ने खदेरू नामक एक अधेड़ व्यक्ति और उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध बेलभरिया राजा साहब फार्म के पास दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि छात्रा जब मंगलवार की शाम स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपियों ने उसे जबरन खेत में ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर खदेरू और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है।     उन्होंने बताया कि नामजद व्यक्ति और पीड़िता के परिजनों के बीच पुराना विवाद भी है। पुलिस सभी तथ्यों की गंभीरता से पड़ताल करते हुए साक्ष्य संकलन कर रही है। चिकित्सकीय रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता