लाइव न्यूज़ :

सूरजमल विहार में बनेगा दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र सुविधा केंद्र

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति पी सी जोशी ने शुक्रवार को यहां सूरजमल विहार में एक छात्र सुविधा केंद्र की आधारशिला रखी, ताकि राजधानी के ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों के छात्रों को उनके दस्तावेज हासिल करने में मदद मिल सके।

यह सुविधा केंद्र दिल्ली विश्वविद्यालय की ‘यूनिवर्सिटी एट योर डोर’ नामक पहल का हिस्सा है, जिसके तहत फतेहपुर बेरी के अलावा नजफगढ़ और बवाना में भी इसी तरह के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान के अनुसार इन सुविधा केंद्रों के निर्माण का कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है और यह केंद्र जनवरी 2022 से काम करना शुरू कर देंगे। प्रत्येक केंद्र करीब 120 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा।

यह सुविधा केंद्र छात्रों को उनके आस-पास के स्थानों पर मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट आदि जैसे दस्तावेज प्रदान करेंगे और पूछताछ काउंटरों के माध्यम से विश्वविद्यालय के मामलों के बारे में उनका मार्गदर्शन करेंगे।

विश्वविद्यालय के वक्तव्य के मुताबिक दिल्ली के चार कोनों में स्थापित होने वाले इन सुविधा केंद्रों से छात्रों के समय और ऊर्जा की बचत होगी। इसके अलावा भविष्य में इन केंद्रों पर कॉलेज और कई विभाग भी खोले जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा