लाइव न्यूज़ :

शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत, आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: October 21, 2021 00:08 IST

Open in App

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान के चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निजी स्कूल के शिक्षक ने एक छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि कोलासर गांव का रहने वाला 13 वर्षीय छात्र गणेश एक निजी विद्यालय में 7वीं कक्षा में पढ़ता था। छात्र द्वारा गृहकार्य नहीं किये जाने पर शिक्षक ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि छात्र के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर शिक्षक मनोज (35) को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और किशोर न्याय (बालाकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने छात्र की मौत पर दुख जताते हुए अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिये हैं।

डोटासरा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चूरू के सालासर के कोलासर गांव में आज एक निजी स्कूल के शिक्षक की पिटाई से 7वीं कक्षा के बच्चे की मौत होने का दुःखद समाचार मिला। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पूरी जांच होने तक स्कूल की मान्यता निलंबित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल