लाइव न्यूज़ :

हमीरपुर में डंपर से कुचलने से छात्रा की मौत

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:03 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 14 सितंबर हमीरपुर जिला मुख्यालय में बेतवा नदी के पुल पर मंगलवार को साइकिल सवार एक छात्रा को कथित रूप से बालू से भरे डंपर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर दी।

सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनुराग सिंह ने बताया कि हेलापुर गांव की रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा मानसी (13) मंगलवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी, तभी उसे बेतवा नदी के पुल पर बालू से भरे डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने पुल के पास कुछ देर सड़क जाम की, जिससे वाहनों की कतार लग गयी। हालांकि बाद में छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया।

सीओ ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे