लाइव न्यूज़ :

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आरोपी महिला ने भी जहर खायी

By भाषा | Updated: January 4, 2021 22:27 IST

Open in App

ललितपुर (उप्र), चार जनवरी ललितपुर जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी एक महिला ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

छात्रा ने कथित सुसाइड नोट में गांव की दो महिलाओं को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया, जबकि उसके पिता ने दो युवकों पर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

मड़ावरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कृष्ण वीर सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को सोमवार शाम बताया कि 19 वर्षीय स्नातक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना शनिवार की है। छात्रा ने एक सुसाइड नोट में गांव की दो महिलाओं अनिता (30) और रामकली (31) को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में सुसाइड नोट के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए बाध्य करने की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

एसएचओ ने बताया कि मामले दर्ज होने के बाद अपनी गिरफ्तारी के डर से अनिता ने सोमवार को कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। वह फिलहाल सरकारी अस्पताल में भर्ती है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

वहीं, छात्रा के पिता ने पुलिस को एक अलग तहरीर दी है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दोनों महिलाएं खेत ले गयी थीं, जहां गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया और मोबाइल फोन से घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया है। इसी से क्षुब्ध होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली।

हालांकि, एसएचओ सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग