उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में छात्र ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 13:34 IST2021-03-11T13:34:19+5:302021-03-11T13:34:19+5:30

Student commits suicide in Uttar Pradesh's Shahjahanpur | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में छात्र ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में छात्र ने आत्महत्या की

शाहजहांपुर (उप्र), 11 मार्च शाहजहांपुर जिले में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने तमंचे से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्र स्कूल फी के लिए पिता से रकम नहीं मिलने से ‘‘निराश’’ था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) महेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि निगोही थाना अंतर्गत कस्बे में रहने वाले परमेश्वर दयाल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दयाल का बेटा अनूप कुमार 12वीं कक्षा में पढ़ता था।

पुलिस उपाधीक्षक ने दयाल के हवाले से बताया कि दो दिन पहले अनूप (18) ने उनसे शुल्क जमा करने के लिए आठ हजार रुपए मांगे थे। इसके बाद बुधवार को अनूप ने फिर से शुल्क की व्यवस्था करने को कहा लेकिन रकम नहीं मिलने से नाराज होकर तमंचे से उसने गोली मार ली।

कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अनूप ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Student commits suicide in Uttar Pradesh's Shahjahanpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे