लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर में किले की दीवार से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:53 IST

Open in App

ग्वालियर, 10 फरवरी मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पिता द्वारा पढ़ाई करने को लेकर फटकार लगाये जाने से नाराज 12वीं कक्षा के एक छात्र ने बुधवार को ऐतिहासिक ग्वालियर किले की दीवार से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

नगर पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मृतक की पहचान ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र के रहनेवाले साहिल राठौर (18) के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह ग्वालियर किले की दीवार से एक युवक के कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस दल ने पाया कि युवक का शव किले की दीवार के नीचे झाड़ियों में फंसा है। दमकल कर्मियों की सहायता से शव को झाड़ियों से बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिकरवार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर जांच में सामने आया है कि साहिल के पिता ने देर रात तक जागने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने को लेकर उसे डांट लगाई थी। इससे साहिल नाराज था।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की खुदकुशी का कोई और कारण तो नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग