लाइव न्यूज़ :

छात्र ने मुंबई पुलिस को फोन करके बम विस्फोट के खतरे की जानकारी दी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:08 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवंबर मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को शनिवार तड़के कॉल करके 26 वर्षीय एक छात्र ने बताया कि मैसेजिंग ऐप पर बातचीत के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे बम विस्फोट होने के बारे में बताया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के अनुसार छात्र एक टीवी अभिनेता का पुत्र है और अंधेरी के वर्मा नगर में रहता है। छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने मैसेजिंग ऐप पर एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत शुरू की।

अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्र ने बताया कि उस व्यक्ति ने सबसे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों भारत की हार पर ताना दिया और फिर बम विस्फोट की धमकी दी, हालांकि कोई जगह या अन्य जानकारी नहीं दी गई।’’

उन्होंने बताया कि छात्र बस इस संबंध में पुलिस को सूचित करना चाहता था ताकि वह उचित कार्रवाई कर सके।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वह सिर्फ सूचना साझा कर रहा था। घटना में और कुछ नहीं है। जांच-पड़ताल के बाद अंधेरी थाने के रोजनामचे में इसे दर्ज कर लिया गया। अज्ञात व्यक्ति के संबंध में सूचना प्राप्त करने के लिए हम ऐप के ऑपरेटर से संपर्क करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे