लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर देने की आड़ में दो लाख रुपये से अधिक ठगने के आरोप में छात्रा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 28, 2021 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने की आड़ में लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में मध्य प्रदेश की 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी छात्रा मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली है और वह दिल्ली में एक दूरस्थ शिक्षा विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक कोर्स कर रही है। उसने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 11 लोगों से 2,25,000 रुपये ठगे।

छात्रा को सिवनी में उसके घर से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक मई को दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने में अंकित कुमार की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया। कुमार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन के संबंध में ऑनलाइन जानकारी मिलने के बाद किसी व्यक्ति से संपर्क किया था।

शिकायत में कहा गया है कि कुमार को 32,400 रुपये में पांच इंजेक्शन भेजने का वादा किया गया और उसने उनके बैंक खाते में यह धनराशि भेज दी लेकिन उसे इंजेक्शन नहीं मिले।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए बैंक खाते की जानकारियों का इस्तेमाल किया गया और उसे पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उसके पास से दो मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए तथा उसके बैंक खाते को जब्त कर दिया गया है जिसमें 1,33,000 रुपये हैं।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इंस्टाग्राम पेजों का प्रचार करके पैसा कमाया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके पिता दवा की दुकान चलाते हैं और उसके एक रिश्तेदार को कोविड-19 हुआ था। उसने इस आपात स्थिति के दौरान पैसा कमाने का मौका देखा और ऐसे लोगों को ठगने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जिन्हें कोविड-19 संबंधी दवाओं की तत्काल आवश्यकता थी।’’

उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल से एक मई तक उसे इंजेक्शन के संबंध में अपने मोबाइल फोन नंबरों पर व्हाट्सऐप पर कई संदेश मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल