लाइव न्यूज़ :

पराली जलाने की समस्या : दिल्ली सरकार पूसा के जैव अपघटक घोल का ऑडिट कराना चाहती है

By भाषा | Updated: July 9, 2021 14:46 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, नौ जुलाई फसल कटाई के मौसम से पहले दिल्ली सरकार ने केंद्रीय जल मंत्रालय की एक कंसल्टेंसी फर्म को पत्र लिखकर पूसा जैव अपघटक का ऑडिट करने को कहा है। इसे पिछले साल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने पराली जलाने की समस्या का एक नया किफायती, प्रभावी समाधान बताया था।

दिल्ली पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह निर्णय पंजाब में किसानों की कुछ ‘‘नकारात्मक’’ टिप्पणियों और तकनीक के उपयोग के बाद हरियाणा से ‘‘सकारात्मक’’ प्रतिक्रिया के बीच किया गया है। इस तकनीक के तहत पराली को नष्ट करने के लिए जैविक खाद छिड़काव का उपयोग किया जाता है। पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पिछले साल कहा था कि पूसा जैव अपघटक को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आजमाया जाएगा और अगर यह तकनीक सफल रहती है तो इसे और क्षेत्रों में विस्तारित किया जाएगा।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक एपी सैनी ने बताया, ‘‘हमने डब्ल्यूएपीसीओएस को दिल्ली में पूसा जैव अपघटक का ऑडिट करने के लिए लिखा है। वे पिछले साल अपने खेतों में घोल का छिड़काव करने वाले किसानों से प्रतिक्रिया लेंगे।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम पिछले साल इसके प्रभाव को लेकर किए सर्वेक्षण के परिणाम पहले ही जारी कर चुके हैं। अब, हम पूसा जैव अपघटक को किसी तीसरे पक्ष (डब्ल्यूएपीसीओएस) द्वारा अनुमोदित कराना चाहते हैं। ऑडिट अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है।’’

डब्ल्यूएपीसीओएस के केपीएस मलिक ने पुष्टि की कि दिल्ली सरकार ने उनसे ऑडिट करने के लिए संपर्क किया है, लेकिन कहा कि उन्हें ‘‘अब तक औपचारिक रूप से अनुमति मिलना बाकी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उनसे क्षेत्रवार लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने को कहेंगे।’’

अधिकारियों ने कहा कि फर्म यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या पूसा जैव अपघटक के इस्तेमाल से उन्हें अगली फसल के लिए अपना खेत तैयार करने को लेकर पर्याप्त समय मिला है।

पिछले साल नवंबर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा द्वारा तैयार किए गए घोल से दिल्ली के 24 गांवों में 70 से 95 प्रतिशत फसल अवशेष सड़ गए। पिछले साल 13 अक्टूबर से गैर-बासमती चावल के 2,000 एकड़ खेतों में घोल का मुफ्त छिड़काव किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल