लाइव न्यूज़ :

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में इस साल 46.5 प्रतिशत की वृद्धि: सीपीसीबी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर पंजाब में इस साल पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं दर्ज की गई और पिछले साल के मुकाबले इनमें 46.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

हालांकि हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले इस साल पराली जलाने की घटनाओं में 28.6 प्रतिशत की कमी देखी गई।

हर साल सर्दियों की शुरुआत में पंजाब और हरियाणा के खेतों में पराली जलाई जाती है जिसके कारण दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है।

सीपीसीबी की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 2020 में 21 सितंबर से 22 नवंबर के बीच पंजाब में पराली जलाने की कुल 76,537 घटनाएं सामने आई।

जबकि इसी अवधि में पिछले साल यह संख्या 52,225 थी।

सीपीसीबी ने कहा, “2019 के मुकाबले 2020 में पराली जलाने की घटनाओं में 46.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”

वर्ष 2020 में पंजाब के संगरूर, बठिंडा और फिरोजपुर में सबसे ज्यादा पराली जलाई गई।

इस साल मोगा, अमृतसर, फाजिल्का और लुधियाना जैसे जिलों में पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने की 75 प्रतिशत अधिक घटनाएं दर्ज की गई।

सीपीसीबी ने कहा, “2020 में शहीद भगत सिंह नगर को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि देखी गई।”

बोर्ड ने कहा कि इससे पता चलता है कि जमीनी स्तर पर केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक प्रकार से नहीं किया गया।

हरियाणा में 2020 में 25 सितंबर से 22 नवंबर के बीच पराली जलाने की 4,675 घटनाएं दर्ज की गई।

पिछले साल इस दौरान 6,551 घटनाएं दर्ज की गई थीं।

सीपीसीबी ने कहा, “केंद्र सरकार की योजनाओं के सहयोग से 2019 के मुकाबले 2020 में पराली जलाने की घटनाओं में 28.6 प्रतिशत की कमी आई।”

सीपीसीबी ने कहा कि वर्ष 2020 में भी फतेहाबाद, कैथल और करनाल जैसे जिलों में पराली जलाने की सर्वाधिक घटनाएं हुई, हालांकि वर्ष 2019 के मुकाबले इनमें 40 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे