लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक संघर्ष किया, तीसरी लहर के लिए तैयार: मुख्यमंत्री रावत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:15 IST

Open in App

देहरादून, 17 जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले 100 दिन में उनकी सरकार ने कोविड-19 से सफलतापूर्वक संघर्ष किया है और राज्य सरकार महामारी की संभावित तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 100 दिन में सरकार ने कोविड से सफलतापूर्वक संघर्ष किया...हमने राज्य में काफी तैयारी कर ली हैं। हम कोविड की तीसरी लहर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’’

इस मौके पर उन्होंने ‘सेवा, समर्पण और विश्वास के 100 दिन’ विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर 2013 की केदारनाथ आपदा व कोविड-19 से प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

रावत ने कहा कि पिछले तीन माह में प्रदेश में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर आदि की संख्या कई गुना तक बढ़ा दी गई है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में काफी तैयारी कर ली है और यदि महामारी की तीसरी लहर आती है तो हम उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव से पर्यटन व्यवसायियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिये आर्थिक सहायता दी गयी है। रावत ने कहा कि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 65 फीसदी लोगों का कोविड टीकाकरण हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनेक केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर उन्हें राज्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया और प्रधानमंत्री ने कहा है कि उत्तराखंड को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब