लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की रोहिणी जेल में 15 और कैदी कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप, एक जेल स्टाफ भी संक्रमित

By अनुराग आनंद | Updated: May 16, 2020 14:26 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 438 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 9333 है।भारत में इस बीमारी से अब तक 2752 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस का प्रकोप को खत्म करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा देश भर में 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बावजूद भी इस घातक वायरस का संक्रमन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज (शनिवार) रोहिणी जेल में 19 कैदियों का कोरोना जांच किया गया था, जिसमें से 15 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक संक्रमित जेल के स्टाफ भी हैं। दिल्ली स्थित रोहिणी जेल के डीजी संदीप गोयल ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कि गुरुवार को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इसी जेल में एक कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आई, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद पांच जेलकर्मियों सहित 25 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। जिनमें से 19 लोगों के आज कोरोना जांच किए गए थे। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की रोहिणी जेल का एक कैदी COVID19 पॉजिटिव पाया गया था। उसकी आंतों में कुछ समस्या के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका ऑपरेशन 10 मई को किया गया। साथ ही साथ उसका कोरोना वायरस का भी टेस्ट किया गया था, जिसका रिजल्ट बीते दिन आया है। वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मामला सामने आने के बाद 20 अन्य कैदियों और 5 जेल कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया। यह जानकारी एक जेल अधिकारी ने दी थी।

आपको बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 438 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 9333 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 5278 है।

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच 25 मार्च से देश भर में लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण का आज 13वां दिन है। वहीं, संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि भी जारी है। भारत में इस बीमारी से अब तक 2752 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85940 हो गई  है। इसमें एक्टिव कोरोना केस 53035 हैं। वहीं, 30152 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हुए हैं। इन सबके बीच सरकार ने लॉकडाउन-4 के साफ संकेत भी दे दिए हैं। साथ ही सरकार आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए आर्थिक पैकज और राहत का ऐलान भी कर रही है। तमाम खबरों के ताजा अपडेट और कोरोना वायरस और लॉकडाउन की हर अपडेट के लिए इस Live Blog के साथ बने रहें।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया