दुलारचंद हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद सोमवार को जेल से बाहर निकलेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, स्वागत की हो रही हैं जोरदार तैयारियां

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2026 16:13 IST2026-03-22T16:13:37+5:302026-03-22T16:13:37+5:30

बताया जा रहा है कि समर्थकों का मुंह मीठा कराने के लिए करीब 3 लाख रसगुल्ले बनवाए जा रहे हैं। ये मिठाइयां बाढ़ में तैयार हो रही हैं। इन्हें पटना लाया जाएगा। खाने के मेन्यू में पनीर की विभिन्न डिशेज, लिट्टी-कचौड़ी, पुलाव और मिक्स वेज जैसे व्यंजन शामिल हैं।

Strongman MLA Anant Singh will walk out of jail on Monday after securing bail in the Dularchand murder case | दुलारचंद हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद सोमवार को जेल से बाहर निकलेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, स्वागत की हो रही हैं जोरदार तैयारियां

दुलारचंद हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद सोमवार को जेल से बाहर निकलेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, स्वागत की हो रही हैं जोरदार तैयारियां

पटना: दुलारचंद हत्याकांड में जमानत मिलने के बाद मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह सोमवार को बेऊर जेल से बाहर आने वाले हैं। ऐसे में उनकी रिहाई की खबर मिलते ही उनके पटना स्थित माल रोड आवास पर उत्सव जैसा माहौल है। अनंत सिंह के स्वागत में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए उनके आवास पर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि समर्थकों का मुंह मीठा कराने के लिए करीब 3 लाख रसगुल्ले बनवाए जा रहे हैं। ये मिठाइयां बाढ़ में तैयार हो रही हैं। इन्हें पटना लाया जाएगा। खाने के मेन्यू में पनीर की विभिन्न डिशेज, लिट्टी-कचौड़ी, पुलाव और मिक्स वेज जैसे व्यंजन शामिल हैं।

पटना स्थित आवास परिसर में बड़े-बड़े टेंट लगाए गए हैं। मार्च की गर्मी बढ़ रही है, इसलिए समर्थकों की सुविधा के लिए भारी संख्या में पंखे और कूलर मंगाए गए हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे जब अनंत सिंह जेल से सीधे अपने आवास पहुंचेंगे, तो वहां 10 से 15 हजार समर्थक मौजूद रहेंगे। समर्थकों का दावा है कि उनके काफिले में इतनी गाड़ियां होंगी कि उन्हें गिनना मुश्किल हो जाएगा। 

अगले दिन यानी 24 मार्च को सुबह 8 बजे वे पटना से बड़हिया के लिए रवाना होंगे। वहां वे महारानी स्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे और फिर अपने घर बाढ़ जाएंगे। रास्ते में जगह-जगह उनके भव्य स्वागत की योजना है। वे करीब 4 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे। उनकी रिहाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को शर्तों के साथ जमानत दी है। 

कोर्ट ने साफ किया है कि यदि अनंत सिंह किसी गवाह या सूचक को प्रभावित या धमकाने की कोशिश करते हैं, तो उनकी जमानत तुरंत रद्द हो सकती है। अनंत सिंह पर आरोप था कि उन्होंने दुलारचंद यादव के पैर की एड़ी में गोली मारी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लाठी से मारना और गाड़ी से कुचलना बताया गया है। 

रिपोर्ट में शरीर पर कई गंभीर चोट, फेफड़े फटने और पसलियां टूटने की बात सामने आई। इसी आधार पर उन्हें जमानत मिली है।

Web Title: Strongman MLA Anant Singh will walk out of jail on Monday after securing bail in the Dularchand murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे