दिल्ली में रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना

By भाषा | Updated: November 7, 2021 11:07 IST2021-11-07T11:07:07+5:302021-11-07T11:07:07+5:30

Strong winds likely in Delhi on Sunday | दिल्ली में रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन में तेज हवाएं चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 437 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है,वहीं शनिवार को यह 449 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रतिबंध के बावजूद बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर पटाखे चलाये जाने, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पांच साल में सबसे खराब हो गई थी। बृहस्पतिवार रात को शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी दिवाली के बाद प्रदूषण काफी बढ़ गया। एनसीआर का गाजियाबाद रविवार को सबसे अधिक प्रदूषित रहा।

समीर ऐप के अनुसार रविवार को गाजियाबाद में एक्यूआई 456 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 454 और ग्रेटर नोएडा में यह 381 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई 372, गुरुग्राम में 439, बागपत में 445 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Strong winds likely in Delhi on Sunday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे