मौसम विभाग चेतावनी-ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चलेंगी तेज हवाएं, समुद्र में न जाएं मछुआरे

By भाषा | Updated: April 21, 2018 04:14 IST2018-04-21T04:14:01+5:302018-04-21T04:14:01+5:30

नई दिल्ली, 21 अप्रैलः मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी तट के दक्षिणी हिस्सों और लक�..

Strong winds and rough seas along coasts of West bangal and Odisha says IMD | मौसम विभाग चेतावनी-ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चलेंगी तेज हवाएं, समुद्र में न जाएं मछुआरे

मौसम विभाग चेतावनी-ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चलेंगी तेज हवाएं, समुद्र में न जाएं मछुआरे

नई दिल्ली, 21 अप्रैलः मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी तट के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप के तटों पर शनिवार को तेज हवाओं के चलने और समुद्र के अशांत रहने की चेतावनी दी है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।  मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं और समंदर अशांत रह सकता है। 

इसने अपनी चेतावनी में कहा है कि मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन तटों से समुद्र में नहीं जाएं। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र ( आईएनसीओआईएस ) ने अपनी चेतावनी में कहा है कि भारत के पश्चिमी तट और लक्षद्वीप से लगते तटों पर कल सुबह तक लहरें उठने की संभावना है। 

आईएनसीओआईएस पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने एक संस्थान है, जो सुनामी और समुद्र में उथल-पुथल के बारे में जानकारी देता है। 

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, पश्चिम बंगाल का गंगा का क्षेत्र, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और केरल के अलग अलग इलाके में आंधी तूफान आने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दक्षिण असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की कम संभावना है। 

Web Title: Strong winds and rough seas along coasts of West bangal and Odisha says IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :weatherमौसम