लाइव न्यूज़ :

तेज हवाओं और हल्की बारिश से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हो सकता है सुधार

By भाषा | Updated: December 11, 2020 11:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और हवा की गति तेज रहने और हल्की बारिश के पूर्वानुमान की वजह से अगले दो दिन में इसमें ‘उल्लेखनीय’ सुधार की संभावना है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 271 दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को 24 घंटे का एक्यूआई 284 दर्ज किया गया। पड़ोसी शहर गाजियाबाद में एक्यूआई 330, ग्रेटर नोएडा में 322 और नोएडा में 310 दर्ज किया गया, जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के लिए केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने बताया कि हवा की गति अनुकूल रहने और बारिश की संभावना की वजह से यहां शनिवार और रविवार को वायु गुणवत्ता में ‘उल्लेखनीय’ सुधार होने की संभावना है।

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने बताया कि हवा की अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है जो कि प्रदूषक तत्वों के बिखराव के लिए अनुकूल है।

आईएमडी ने बताया, '' पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।’’

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह