तेलंगाना में भाजपा के लिए प्रबल संभावनाएं, केरल में 'अलग तरह' से काम करने की जरूरत: बोम्मई

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:37 IST2021-11-10T22:37:41+5:302021-11-10T22:37:41+5:30

Strong Potential for BJP in Telangana, Need to Work 'Differently' in Kerala: Bommai | तेलंगाना में भाजपा के लिए प्रबल संभावनाएं, केरल में 'अलग तरह' से काम करने की जरूरत: बोम्मई

तेलंगाना में भाजपा के लिए प्रबल संभावनाएं, केरल में 'अलग तरह' से काम करने की जरूरत: बोम्मई

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दक्षिण भारत में भाजपा के मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कर्नाटक को ''गेट-वे'' करार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केरल को छोड़कर दक्षिण भारत के सभी राज्यों में अपना जमाया है और पार्टी को केरल में ''अलग तरह'' से काम करने की जरूरत है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने 'टाइम्स नाऊ समिट' में भाग लेते हुए कहा कि तेलंगाना में भाजपा की प्रबल संभावनाएं हैं जबकि चुनाव नतीजों के इतर अन्य राज्यों में पार्टी ने प्रभाव जमाया है।

दक्षिण भारत में भाजपा की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, '' भाजपा के लिए दक्षिण एक उम्मीद है... कर्नाटक एक रास्ता है। तेलंगाना में संभावनाएं प्रबल हैं। तमिलनाडु में हमने (चुनाव) हारने के बावजूद प्रभाव जमाया।''

उन्होंने कहा, '' केरल, एक ऐसा राज्य है जहां राजनीतिक रूप से हम पिछड़े हुए हैं जबकि हमने वहां कड़ी मेहनत की। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन हमें कुछ अलग तरह से काम करना होगा।''

दक्षिण में भगवा रंग के प्रभाव जमाने को लेकर पिछले 30 वर्षों में अनेक भाजपा नेताओं द्वारा किए गए कठिन परिश्रम को रेखांकित करते हुए बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार संयोग से नहीं बनी। यह अलग-अलग मोर्चों पर किए गए कठिन परिश्रम का परिणाम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Strong Potential for BJP in Telangana, Need to Work 'Differently' in Kerala: Bommai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे