लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर की घटना की कड़ी निंदा किया जाना महाराष्ट्र में छापेमारी का कारण हो सकता है: पवार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 01:09 IST

Open in App

पुणे, सात अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके भतीजे अजित पवार के परिवार से जुड़ी विभिन्न कंपनियों पर आयकर विभाग की छापेमारी उनके और महाराष्ट्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की कड़ी निंदा किए जाने पर केन्द्र की प्रतिक्रिया हो सकती है।

पवार ने अपने गृह क्षेत्र बारामती में पत्रकारों से यह भी कहा कि जिन लोगों का वित्तीय लेन-देन से कोई लेना-देना नहीं है, उनसे पूछताछ करना ''ताकत का अत्यधिक उपयोग'' है। उन्होंने लोगों से यह तय करने का आग्रह किया कि वे इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में आयकर छापेमारी केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया है।

पवार ने कहा, ''मैंने यूपी (लखीमपुर खीरी) की घटना की कड़ी निंदा की है, जहां किसान मारे गए हैं। मैंने इसकी तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी की थी। साथ ही, राज्य सरकार ने अपनी कैबिनेट बैठक में इसकी निंदा की है ... इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि राज्य में विभिन्न कंपनियों के खिलाफ आईटी विभाग की कार्रवाई यूपी की घटना को लेकर हमारी ओर से कड़ी निंदा किए जाने की प्रतिक्रिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos