लाइव न्यूज़ :

गुजरात के हड़ताली चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवा बहाल की, हड़ताल जारी रखेंगे

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:20 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 अगस्त गुजरात में विभिन्न मांगों को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों की जारी हड़ताल बुधवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गई। हालांकि चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवाओं में हिस्सा लेने का फैसला किया, जबकि उनके आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का समर्थन मिला।

डॉक्टरों ने अपना रुख नरम करते हुए आपातकालीन, आईसीयू और कोविड-19 सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने हड़ताल वापस नहीं ली है।

भारत के एलोपैथी डॉक्टरों के शीर्ष निकाय आईएमए के गुजरात चैप्टर ने कहा कि दिल्ली में इसके मुख्यालय ने हड़ताली जूनियर डॉक्टरों को पूरा समर्थन दिया है और राज्य सरकार से इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने का अनुरोध किया है।

गुजरात के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन को एक संदेश में आईएमए प्रधान कार्यालय ने कहा कि वह जेडीए की जायज मांगों को पूरा समर्थन देता है। आईएमए ने गुजरात सरकार से आंदोलनकारी चिकित्सकों की मांगों पर विचार करने का आग्रह किया।

आईएमए के मानद महासचिव डॉ जयेश लेले ने कहा, ‘‘“हमें यह भी सूचित किया गया है कि रेजिडेंट डॉक्टरों को अब प्रतिशोध के रूप में अपने छात्रावास खाली करने के लिए कहा जा रहा है, जो अस्वीकार्य है … रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ ऐसा व्यवहार आहत करने वाला है। हम गुजरात सरकार से उनकी मांगों पर विचार करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।’’

गुजरात में, मेडिकल के छात्रों के सरकारी कॉलेजों को एक बांड पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होती है, जिसके मुताबिक पढ़ाई पूरी करने के बाद एक वर्ष के लिए उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देना अनिवार्य है । हाल ही में, राज्य सरकार, बांड के अनुसार डॉक्टरों को ड्यूटी ऑर्डर जारी किए हैं।

गौरतलब है कि डॉक्टर 40 लाख रुपये देकर बांड तोड़ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब