लाइव न्यूज़ :

हमले जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित नहीं कर सकते : ठाकुर

By भाषा | Updated: December 4, 2020 23:34 IST

Open in App

जम्मू, चार दिसंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत में ‘बढ़ोतरी’ से स्पष्ट है कि हमले जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित नहीं कर सकते ।

केंद्रशासित प्रदेश में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान के समय ठाकुर ने यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘अनंतनाग में डीडीसी के उम्मीदवार पर हमला कायराना हरकत है और आतंकवादियों की हताशा को दिखाता है। बुलेट पर बैलेट फिर से भारी पड़ेगा क्योंकि जम्मू कश्मीर के लोग सुरक्षित भविष्य चाहते हैं।’’

वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा कि सरकार ने मुक्त और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए सभी इंतजाम किए हैं और हर मतदाता जम्मू कश्मीर के भविष्य के लिए वोट करेगा।

केंद्रशासित क्षेत्र में 28 नवंबर से 19 दिसंबर के बीच आठ चरणों में डीडीसी का चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 28 नवंबर को 52 प्रतिशत और दूसरे चरण में एक दिसंबर को 48.62 प्रतिशत मतदान हुआ । तीसरे चरण में शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक 43 प्रतिशत मतदान हुआ।

ठाकुर ने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और 35 ए को निरस्त किए जाने के बाद ‘गुपकर गैंग’ हताश हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबके लिए विकास, निर्णायक कार्रवाई और लोकतंत्र में विश्वास करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग