लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के समर्थन में युवा चेतना मंच का धरना

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:22 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 29 जनवरी भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए युवा चेतना मंच के राष्‍ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह शुक्रवार को धरने पर बैठ गये।

सिंह मंच के कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय के चौक स्थित शहीद पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना पर बैठ गए हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नई दिल्ली में किसानों पर सरकार अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाल किले पर जो हुआ, वह निंदनीय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुई घटना के पीछे भाजपा और संघ का हाथ है।

सिंह ने कहा कि पूरा देश किसान नेता राकेश टिकैत के साथ खड़ा है और अगर टिकैत को कुछ हुआ तो इसका ख़ामियाज़ा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?