लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में परिवहन निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 152 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: April 14, 2021 18:03 IST

Open in App

बेंगलुरु, 14 अप्रैल कर्नाटक सरकार को वेतन संबंधी मुद्दों के चलते सात अप्रैल से जारी राज्य के परिवहन निगमों के कर्मचारियों की हड़ताल से 152 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

राज्य के परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा गया है कि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम 70 करोड़ रुपये, बेंगलोर मेट्रोपॉलिटन परिवहन निगम 20 करोड़ रुपये, उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन 30.5 करोड़ और उत्तर पूर्व कर्नाटक सड़क परिवहन निगम 31.5 करोड़ रुपये का नुकसान उठा चुका है।

परिवहन विभाग चारों निगमों की कुल 17,000 बसों में से 3,024 बसें ही चला पा रहा है। इनमें 1,572 बसें केएसआरटीसी और 394 बसें बीएमटीसी की हैं।

सरकार ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को काम पर नहीं लौटने पर कड़ी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है। हड़ताल में हिस्सा लेने के लिये कई प्रशिक्षुओं और परीवीक्षा कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एक संदेश में कहा कि सरकार हड़ताली कर्मचारियों की कोई भी मांग मानने को तैयार नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल