लाइव न्यूज़ :

एमएसआरटीसी के कुछ कर्मवारियों की हड़ताल जारी, उच्च न्यायालय ने यूनियन के नेता को तलब किया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 22:29 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों के एक धड़े की हड़ताल बंबई उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद बृहस्पतिवार को भी जारी रही। अदालत ने हड़ताल खत्म करने के लिए कहा और कर्मचारी संघ के एक नेता को शुक्रवार को तलब किया है।

एमएसआरटीसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक,कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शाम छह बजे तक निगम के 250 डिपो में से करीब 53 डिपो बंद रहे।

कर्मचारी संघों के सूत्रों ने बताया कि एमएसआरटीसी के कर्मचारियों का एक धड़ा नकदी संकट से जूझ रहे निगम का विलय करने की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से ही हड़ताल पर है।

उच्च न्यायालय ने एमएसआरटीसी द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका पर बुधवार शाम को सुनवाई करते हुए निर्देश दिया था कि निगम के कर्मचारी हड़ताल पर जाने से बचें।

न्यायालय बृहस्पतिवार को इस याचिका पर आगे की सुनवाई करते हुए कर्मचारी संघ को आड़े हाथ लिया।

न्यायमूर्ति एस जे काठवाला और न्यायमूर्ति एसपी तावड़े की अवकाश पीठ ने कर्मचारी संघ के नेता अजय कुमार गुर्जर को निर्देश दिया कि वह पांच नवंबर को अदालत के समक्ष उपस्थित हों और बताएं कि उनके खिलाफ अदालती आदेश की अवमानना के लिए कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए।

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने बुधवार को कहा था कि एमएसआरटीसी का राज्य सरकार से विलय करने और घाटे में चल रहे निगम से संबंधित अन्य मांगों पर दिवाली के बाद बातचीत होगी।

गौरतलब है कि एमएसआरटीसी देश के सबसे बड़े परिवहन निगमों में से एक है, जिसके बेड़े में 16 हजार से अधिक बसें और करीब 93 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। कोरोना वायरस महमारी से पहले निगम की बसों में रोजाना 65 लाख यात्री सफर करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए