लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में विद्युत विकास विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

By भाषा | Updated: December 21, 2021 09:10 IST

Open in App

जम्मू, 21 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में बिजली के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के कर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।

‘पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (पीजीसीआईएल) के साथ पीडीडी के प्रस्तावित विलय को रोकने के लिए प्रशासन से लिखित आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की।

सूत्रों ने बताया कि संभागीय आयुक्त राघव लंगर और एडीजीपी मुकेश सिंह के नेतृत्व में एक आधिकारिक टीम ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात को पीडीडी कर्मचारी संघ के महासचिव एस टिक्कू के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से नए सिरे से बातचीत की और उन्हें लिखित आश्वासन दिया गया।

उन्होंने बताया कि सरकार पीजीसीआईएल के साथ पीडीडी के प्रस्तावित विलय के फैसले को फिलहाल के लिए स्थगित करने और इस मामले पर गौर करने के लिए एक समिति का गठन करने को तैयार हो गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है और वे मंगलवार यानी आज से काम पर लौट आएंगे।

उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने का 80 फीसदी काम हो चुका है।

जम्मू-कश्मीर में रविवार से लगातार तीन दिन से जारी बिजली कर्मियों की हड़ताल की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल खत्म होने से जनता को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि घाटी में तापमान शून्य से नीचे है और बिजली की कटौती ने निवासियों के लिए विशेष रूप से जम्मू संभाग में, स्थिति को बदतर बना दिया था।

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को उनका वेतन भी दिया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा था कि केन्द्र शासित प्रदेश में 60 फीसदी बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है और कल तक प्रशासन 100 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर लेगा।

बिजली के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ रविवार से विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के कर्मी हड़ताल कर रहे थे, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में बिजली कि भयंकर किल्लत की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

जम्मू विश्वविद्यालय ने इस हड़ताल के मद्देनजर मंगलवार को होने वाली स्नातक एवं स्नातकोत्तर की ऑफलाइन एवं ऑनलाइन परीक्षाएं स्थगित कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव