लाइव न्यूज़ :

खनन के लिए विस्फोटकों के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू किये जाएंगे :कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:33 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 फरवरी कर्नाटक के खान एवं भूगर्भ मंत्री मुरूगेश आर निरानी ने मंगलवार को कहा कि खनन के लिए विस्फोटकों के इस्तेमाल की अनुमति सिर्फ लाइसेंस धारकों को देने को लेकर सख्त नियम लागू किये जाएंगे।

चिकबल्लापुर जिले में पत्थर की एक खदान में जिलेटिन की छड़ों को हटाते समय मंगलवार तड़के हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो जाने के मद्देनजर उनका यह बयान आया है।

उन्होंने इस तरह के हादसों को रोकने के लिए कौशल प्राप्त श्रमिकों के प्रशिक्षण और एक खनन संस्थान खोलने के महत्व पर जोर दिया।

निरानी ने कहा, ‘‘इस तरह की घटनाएं नहीं हो, इसके लिए खनन वैज्ञानिक तरीके से होना चाहिए...जिसे ध्यान में रखते हुए खनन कार्य के लिए और खदान में विस्फोटकों के इस्तेमाल के लिए लाइसेंस धारकों को प्रशिक्षण मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार एक खनन स्कूल खोलने जा रही है।’’

उन्होंने दिल्ली में संवादाताओं से कहा कि आने वाले दिनों में खनन कार्यों में लगे लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा और विस्फोटकों के इस्तेमाल की अनुमति सिर्फ लाइसेंस धारकों को देने के लिए सख्त नियम बनाये जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘एक जगह से दूसरी जगह पर विस्फोटकों का अधिक मात्रा में परिवहन और उसके लिए लाइसेंस की जांच करने को लेकर चौकियों पर सख्त निगरानी करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि खनन के लिए खदान तक विस्फोटकों को पहुंचाने की मात्रा भी निर्धारित की जाएगी।

निरानी ने विस्फोट की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और घटना की गहन जांच कराने का भी आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को शिवमोगा में एक खदान में हुए इसी तरह के विस्फोट की घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?