लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर लागू किए गए कड़े प्रतिबंध

By भाषा | Updated: May 6, 2021 14:41 IST

Open in App

श्रीनगर छह मई जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर बृहस्पतिवार से लॉकडाउन समेत कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं जिसके कारण कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित रहा। इसके अलावा अलगाववादी नेता मोहम्मद अशरफ सहराई के निधन के कारण घाटी में भी कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश के कई जिलों में लोगों के आने-जाने और एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जम्मू और घाटी के कई इलाकों में पहले से ही कर्फ्यू लागू है। इसके बाद जम्मू क्षेत्र में भी लोगों के एकत्र होने समेत कई प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।

दरअसल, जम्मू के एक अस्पताल में बुधवार को अलगाववादी नेता सहराई के निधन के बाद से ही घाटी के कई इलाकों में प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे।

सहराई को जन सुरक्षा कानून के तहत पिछले वर्ष जुलाई में हिरासत में लिया गया था और ऊधमपुर की जेल में रखा गया था। कोविड प्रोटोकॉल के तहत आज तड़के कुपवाड़ा जिले स्थित उनके पैतृक गांव में सुपुर्दे-ए-खाक किया गया।

लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़कों पर पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को काम करने की अनुमति दी गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण घाटी में दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे जबकि सार्वजनिक परिवहन के साधन भी सड़कों से नदारद रहे।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 29 अप्रैल को प्रदेश के 11 जिलों में कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की थी जिसे अगले ही दिन 20 जिलों में लागू कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू