लाइव न्यूज़ :

जनसंख्या नियंत्रण और गायों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाए : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: July 23, 2021 14:13 IST

Open in App

अगरतला, 23 जुलाई त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुधांगशु दास ने शुक्रवार को जनसंख्या नियंत्रण और गायों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।

फतिक्रॉय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दास ने कहा कि वह राष्ट्रहित में जनसंख्या नियंत्रण और गायों की सुरक्षा का मुद्दा आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे।

दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ असम और उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण और गायों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने के लिए कदम उठाए हैं। मुझे लगता है कि इन दो मांगों को केवल त्रिपुरा या अन्य दो-तीन राज्यों में नहीं बल्कि राष्ट्रहित में पूरे देश में क्रियान्वित किया जाना चाहिए। मैं अगले विधानसभा सत्र में यह मामला उठाऊंगा। ’’

दास ने कहा कि देश की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, और जब तक सरकारों के पास इससे निपटने के लिए कानूनी ढांचा नहीं होगा, तब तक गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जिनके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ जनसंख्या का इतना बढ़ना देश के लिए एक खतरा है। इससे निपटने के लिए कानून की जरूरत है। आज, भारत एक गंभीर जनसंख्या उछाल की ओर बढ़ रहा है लेकिन संसाधन सीमित ही हैं। हम अपने भौगोलिक क्षेत्र तक सीमित हैं। इसलिए, सभी राज्य सरकारों को उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कानून बनाना चाहिए जो परिवार नियोजन का सहारा ले रहे हैं और मुद्दों पर मार्गदर्शन के लिए सरकारी सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं।’’

दास ने कहा कि गायों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की भी जरूरत है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बहुसंख्यक लोगों की भावनाएं आहत न हों।

उन्होंने कहा, ‘‘ हिंदू समाज में गायों को पवित्र जानवर के रूप में पूजा जाता है। यदि बहुसंख्यक बहुल क्षेत्र में किसी अन्य धर्म के लोग गाय का वध करते हैं तो यह बहुसंख्यक लोगों के सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है। इसे रोका जाना चाहिए और इसलिए मैं राज्य विधानसभा के अगले सत्र में गोरक्षा पर एक निजी सदस्य संकल्प लाने की योजना बना रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया