लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण कम करने के लिए कानूनों, एसओपी के कड़ाई से पालन की जरूरत : आयोग

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उससे लगे इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए नवगठित आयोग ने आपात आधार पर वायु प्रदूषण कम करने के लिए सोमवार को मौजूदा कानूनों, दिशानिर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को लागू करने की जरूरत पर जोर दिया।

आयोग ने तत्काल अनुपालन के लिए कुछ अहम उपाय सुझाये हैं जिनमें निजी परिवहन के साधनों का इस्तेमाल यथासंभव कम से कम करना, बहुत आवश्यक नहीं होने पर आवाजाही से बचना तथा घर से काम करना शामिल हैं।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘भविष्य की रणनीति में अनेक हितधारकों से परामर्श जरूरी होगा। हालांकि इस स्तर पर आयोग आपात आधार पर वायु प्रदूषण कम करने के लिए मौजूदा कानूनों, नियमों, दिशानिर्देशों तथ मानक संचालन प्रक्रियाओं को सख्ती से लागू करने की जरूरत पर जोर देता है।’’

आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोयले से चलने वाले उद्योगों को आने वाले महीनों में कोयले का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की भी जरूरत बताई।

आयोग ने तत्काल उठाये जाने वाले कदमों में पानी का छिड़काव बढ़ाने और प्रदूषण वाले स्थानों पर एंटी-स्मॉग गनों का इस्तेमाल बढ़ाने का भी सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया