लाइव न्यूज़ :

कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई: पुलिस महानिदेशक

By भाषा | Updated: April 19, 2021 18:37 IST

Open in App

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ किये गये जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी।

एक बयान में लाठर ने कहा कि प्रदेश में संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान महामारी अध्यादेश के तहत अब तक 13 लाख 61 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि रविवार को कुल 10 हजार 873 चालान किये गये।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार, मास्क लगाना, निर्धारित सामाजिक दूरी बनाए रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना आवश्यक है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 1285, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 139, निर्धारित सामाजिक दूरी नहीं रखने पर 8911 व्यक्तियों के चालान किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा तथा पृथक-वास नियमों का उल्लघंन करने पर अब तक 4002 प्राथमिकी दर्ज कर 10 हजार 366 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को 24 प्राथमिकी दर्ज कर 37 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 19 लाख 8 हजार 32 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 3 हजार 416 वाहनों को जब्त किया गया। ऐसे वाहनों से 37 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 4716 वाहनों का चालान किया गया एवं 495 वाहनों को जब्त किया गया। इनसे छह लाख 76 हजार 450 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह