लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित पंजाब के छह जिलों में कड़ाई बरती जाएगी : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 अप्रैल फिलहाल पूर्ण लॉकडाउन की आशंका को खारिज करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य के सबसे बुरी तरह प्रभावित छह जिलों के उपायुक्तों को प्रसार को सीमित करने के लिये सुक्ष्म निरुद्ध क्षेत्र रणनीति को और कड़ा करने तथा ज्यादा जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाधान नहीं है क्योंकि इससे श्रमिक पलायन करेंगे और वे अपेक्षाकृत कम स्वास्थ्य् सुविधाओं वाले राज्यों में जाने को मजबूर होंगे।

सिंह ने जिला प्रशासनों को निर्देश दिया कि वे पाबंदियों को सख्ती से लागू करें तथा उच्च संक्रमण वाले इलाकों में खाने की जगहों पर बैठकर खाने की व्यवस्था को रोकें व स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेस्तरां के कर्मचारियों की कोविड-19 जांच कराएं।

उद्योगों से अपने खुद के कोविड उपचार केंद्र व अस्थायी अस्पताल स्थापित करने का अनुरोध करते हुए उन्होंने महामारी से लड़ाई में मिलकर काम करने पर जोर दिया।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वो सेवानिवृत्त चिकित्सकों और नर्सों को एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ कोविड केंद्रों में काम करने के लिये प्रेरित करें। बयान में कहा गया कि उन्होंने हॉल, जिम आदि में अस्थायी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं स्थापित करने का भी सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य के छह जिलों लुधियाना, एसएएस नगर (मोहाली), जालंधर, बठिंडा, पटिलाया और अमृतसर में स्थिति की समीक्षा के लिये डिजिटल तरीके से उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है