लाइव न्यूज़ :

दहेज उत्पीड़न के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी : विजयन

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:45 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बुधवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ दहेज से संबंधित हिंसा को इस समस्या के विरुद्ध जागरूकता पैदा करके रोका जा सकता है तथा उन्होंने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

उन्होंने राज्य में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों का जिक्र करते हुए विधानसभा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दहेज प्रथा के खिलाफ हाल में रखा उपवास जागरूकता लाने का गांधीवादी तरीका है।

विजयन ने कहा कि 2011 से 2016 के बीच दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या समेत 100 मौत हुई तथा 2016 से 2021 तक इस अवधि में मौत की संख्या कम होकर 54 हो गयी। 2020 और 2021 में दहेज उत्पीड़न के कारण छह-छह मौत हुई।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस ऐसे प्रत्येक मामले की जांच कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो