लाइव न्यूज़ :

शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:05 IST

Open in App

पटना, आठ नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में जहरीली शराब से मौत की हालिया घटना की पृष्ठभूमि में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को सोमवार को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को राज्यभर में प्रतिबंध ठीक तरह से लागू करने को कहा गया है। दीपावली से विभिन्न जिलों में जहरीली शराब के कारण करीब 40 लोगों की जान चली गई है।

कुमार ने कहा कि शराबबंदी समाज हित में की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार के मिशन में उसका सहयोग करें क्योंकि ‘‘शराब एक खराब चीज है।’’

शराबबंदी कानून पर विचार-विमर्श करने के लिए उन्होंने 16 नवंबर को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के क्रियान्वयन में उन्हें लागू करने वाली एजेंसियों की भूमिका की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई से सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी शराब आपूर्ति करते या इसका सेवन कर, कानून का उल्लंघन करता पाया गया, चाहे वे सरकारी अधिकारों हों या आम लोग तो उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है