लाइव न्यूज़ :

जो भारत विरोधी गतिविधियों तत्वों का समर्थन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी:आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:54 IST

Open in App

संभल (उप्र) 21 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों का समर्थन करेगा उसके खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

उन्होंने कहा कि आज बहन बेटियां के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो दुर्योधन, दुशासन जैसी गति को प्राप्त हो जाएगा।

संभल के केला देवी में योगी ने मंगलवार को 275 करोड़ रूपयें की लागत की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे ।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद संभल का ऐतिहासिक अतीत रहा है लेकिन दुख की बात है कि यहां पर तालिबान को समर्थन करने वाले लोग भी पैदा हो गए है ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ तालिबान किस तरह से बर्बरता कर रहा है यह किसी से छुपा नहीं है लेकिन किस वेशर्मी से समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा तालिबान का समर्थन किया जा रहा है । ऐसे में जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों का समर्थन करेगा उन्हे कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ 2017 से पहले कोई गौ माता सुरक्षित नहीं थी, लेकिन अब गौ माता को छेड़ने वाला अपने को सुरक्षित नहीं समझता। पहले भैंसा गाड़ी, बैल गाड़ी गायब हो जाती थी, हमने बूचड़ खाने बंद कर दिए, अब सपा कांग्रेस का धंधा बंद हो गया ।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पहले बहन बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। चिंता रहती थी कि कोई, बहन, बेटियां स्कूल के लिए निकलेंगी, तो कब कोई गुंडा उनकी इज्जत से कहीं खिलवाड़ न कर दे। लेकिन आज बहन बेटियां के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो दुर्योधन,दुशासन जैसी गति को प्राप्त हो जाएगा ।’’

उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्र के लिए समर्पित रही है, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अवसर मिलने पर भारत विरोधियों को प्रश्रय देने में कोताही नहीं बरतते । उन्होंने कहा कि जब तक मोदी जी का आशीर्वाद है तब तक आप निश्चिंत रहिए भारत के अंदर कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा और उत्तर प्रदेश मैं भी कोई दंगा नहीं होगा ।

उन्होंने कहा की कोराना काल में विपक्षी दलों के कुछ लोग घरों में बैठ कर मौज मस्ती कर रहे थे और ट्विटर पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे थे लेकिन भाजपा सरकार ने जनता जनार्दन के लिए सेवा कार्य किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह