लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर महिलाओं को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : विजयन

By भाषा | Updated: August 11, 2021 13:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बुधवार को उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी जो प्रेम प्रस्तावों को ठुकराने पर महिलाओं पर अत्याचारों में शामिल हैं।

विजयन ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रखेगी जिनका महिलाओं को प्रताड़ित करने और उनका पीछा करने का इतिहास है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार उनकी निगरानी करेगी कि कहीं वे प्रेम प्रस्तावों को ठुकराए जाने के बाद कुछ बहुत गलत कृत्य को अंजाम देने की योजना तो नहीं बना रहे।

राज्य में हाल फिलहाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती ऐसे वारदातों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण है।

हाल में ऐसी ही एक घटना में एर्नाकुलम जिले के कोठमंगलम में एक शख्स ने डेंटल कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। वह छात्रा का कभी सोशल मीडिया मित्र था। उसने 30 जुलाई को दिनदहाड़े छात्रा के घर में घुसकर उसकी हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

सदन में इस घटना पर चर्चा करते हुए कांग्रेस विधायक पी टी थॉमस ने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य पुलिस की खुफिया इकाई समाज में लड़कियों तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए और अधिक सतर्क रहे।

विजयन ने सदन को आश्वासन दिया कि पुलिस उन लोगों के खिलाफ नरम रुख नहीं अपनाएगी जो प्यार के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस पहले ही सख्त कदम उठा रही है ताकि प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले लोगों को कड़ी सजा मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos