लाइव न्यूज़ :

फिल्म की शूटिंग बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी : विजयन

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कोच्चि में सड़क जाम को लेकर मलयालम अभिनेता जोजू जॉर्ज और कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हालिया टकराव के मद्देनजर बुधवार को राज्य में फिल्म की शूटिंग में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

राज्य विधानसभा में इस मुद्दे पर अभिनेता एवं विधायक मुकेश के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग में बाधा डालना न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बाधित करने का मुद्दा है, बल्कि नागरिक स्वतंत्रता का भी मामला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कोई रहम नहीं किया जाएगा... ऐसे लोगों से कठोरता से निपटा जाएगा। पूरा राज्य भी, सरकार के इस कदम में साथ देगा। यही इस राज्य की संस्कृति है।’’

एक फिल्म के कथित विरोध का जिक्र करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अभिनेता की फिल्मों की शूटिंग की अनुमति नहीं देने को लेकर कुछ तबकों में आक्रोश है।

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार, राज्य में नागरिक स्वतंत्रता, लोकतंत्र और कानून का शासन सुनिश्चित करेगी। इस तरह भीड़ द्वारा कला से जुड़े कार्यों को बाधित करने के मामले में हम चुप नहीं रह सकते।’’

विजयन ने यह भी कहा कि फिल्म के सेट पर जाकर हिंसा करने वालों की मानसिकता फासीवादी है और ऐसे अपराधियों के कृत्य बर्दाशत नहीं किए जा सकते।

मीडिया की खबरों के अनुसार, कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने अभिनेता जोजू जॉर्ज की फिल्मों की शूटिंग ना करने देने का निर्णय किया है।

ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ पिछले हफ्ते विरोध प्रदर्शन के दौरान कोच्चि में एक व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने को लेकर मशहूर अभिनेता एवं फिल्म निर्माता जोजू जॉर्ज ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद से कांग्रेस द्वारा उनका विरोध किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां