लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी: कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: May 24, 2021 16:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 मई अस्पतालों में कोविड-19 टीकों के इस्तेमाल और प्रबंधन को लेकर जवाबदेही पर जोर देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि टीकों की कालाबाजारी और दुरुपयोग में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बोम्मई ने टीकों की कमी की समस्या शीघ्र दूर होने का भरोसा जताया और कहा कि उत्पादन बढ़ाकर टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘टीकों की कमी है। निजी और सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्स और अन्य कर्मी इस प्रकार के काम (दुरुपयोग/कालाबाजारी) कर रहे हैं। दुर्भाग्य से, कुछ चिकित्सकों का नाम भी सुनने में आ रहा है।’’

बोम्मई ने कहा, ‘‘कई मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि टीके जीवन रक्षक दवाएं हैं और इसके इस्तेमाल एवं प्रबंधन में जवाबदेही की आवश्यकता है, ताकि इनकी बर्बादी नहीं हो।

बोम्मई ने कहा, ‘‘टीकों को काला बाजार में ऊंची कीमत पर बेचने और उनका दुरुपयोग रोकने के लिए जवाबदेही अनिवार्य है। इस दिशा में जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।’’

उन्होंने लोगों से कालाबाजारी में शामिल लोगों की सूचना साझा करने की अपील की।

गृह मंत्री ने टीकों की कमी के बीच कहा कि उत्पादन बढ़ाया जा रहा है, कोविशील्ड उपलब्ध है और कोवैक्सीन आगामी दिन में उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह रेमडेसिविर की पर्याप्त आपूर्ति के साथ स्थिति नियंत्रण में आ गई है, उसी तरह यह (टीकों की कमी की समस्या) भी कुछ दिन में दूर हो जाएगी।’’

कर्नाटक में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि सात जून तक बढ़ाई गई है। लॉकडाउन आज यानी सोमवार को समाप्त होने वाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं